Xiaomi Mix Flip: सैमसंग फोल्ड की छुट्टी करने आया शाओमी का नया फ़ोन! कीमत होगी सिर्फ इतनी!

By Aadil Zaman

Published On:

Follow Us
Xiaomi Mix Flip

अगर आपको याद हो तो शाओमी ने जुलाई में चीन में अपना Xiaomi Mix Flip स्मार्टफोन लॉन्च किया था जो चर्चा का विषय बन गया था। अब आख़िरकार कंपनी ने इस फ्लिप फोन के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि कर दी है जिसकी वजह से मार्किट में एक बार फिर से हलचल मचने लगी है। 

दमदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन के साथ इस फ़ोन को टेक्नोलॉजी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन कहा जा सकता है। इसे देखते हुए आज हम Xiaomi Mix Flip की ग्लोबल लांच डेट के साथ साथ इसकी कुछ अन्य जानकारियां हासिल करेंगे। इसलिए यह आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़िए। 

Xiaomi Mix Flip Specifications

Xiaomi के इस Mix Flip में काफी सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं। फोन में 6.86 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2912 x 1224 पिक्सल और 120Hz का रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। 

फ़ोन में 4780mAh की बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक चल सकती है। यह बैटरी अगर कम हो भी जाती है तो भी चिंता की कोई बात नहीं। क्योंकि इसके 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ कुछ ही मिनटों में आप इस फ़ोन को फुल चार्ज कर सकते हैं। बता दें कि यह फ़ोन HyperOS 1.0 पर आधारित एंड्रॉयड 14 पर चलता है। 

Xiaomi Mix Flip Design

डिज़ाइन की बात करें तो Xiaomi Mix Flip एक कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आता है जिससे यह फ़ोन दूसरों से अलग बनता है। फ़ोन की बॉडी हलके और टिकाऊ मेटेरियल से तैयार की गई है। साइड पर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। इस फ़ोन को ब्लैक और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। हालांकि इसके बारे में और जानकारी आना अभी बाकी है। 

Xiaomi Mix Flip Display

जब आप इस फ़ोन की डिस्प्ले को देखेंगे तो चौंक जाएंगे। इसका मुख्य डिस्प्ले 6.86 इंच के फोल्डेबल OLED TCL C8+ LTPO पैनल के साथ आता है, जिसमें FHD+ पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग पर काम करता है। इसके अलावा भी फ़ोन में 4.01 इंच का OLED कवर डिस्प्ले भी है, जिसमें यूज़र्स को 120Hz रिफ्रेश रेट और Xiaomi Dragon क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : भारत में लांच होने जा रहा है Vivo V40e 5G स्मार्टफ़ोन प्रीऑर्डर बुकिंग शुरू

Xiaomi Mix Flip Ram & Storage

यूज़र्स को इस फ़ोन में LPDDR5x रैम और UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शन मिलते हैं जिससे तेज और स्मूथ मल्टीटास्किंग में आसानी रहती है। लेकिन इस रैम और स्टोरेज के बारे में आपको आधिकारिक लांच के समय ही पता लग पाएगा। लेकिन इतना तो तय है कि Xiaomi Mix Flip की इस रैम और स्टोरेज के साथ आप बिना किसी लैग के साथ फ़ोन का इस्तेमाल पर पाएंगे। 

Xiaomi Mix Flip Processor

इस दमदार फ़ोन की दमदार परफॉरमेंस के लिए फ़ोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया गया है। फ़ोन में 3500mm² 3D VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है जिसकी वजह से आप इसे लंबे समय तक बिना गर्म हुए इस्तेमाल कर पाएंगे। 

Xiaomi Mix Flip Price in India

कंपनी ने अभी तक Xiaomi Mix Flip की ग्लोबल कीमत कीमत के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन हम अंदाज़ा लगा सकते हैं कि यह प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन भारतीय बाजार में करीब ₹1,00,000 तक की कीमत में आ सकता है। बेहतरीन स्पेसिफिकेशंस और प्रीमियम फीचर्स को देखते हुए यह कीमत वाजिब हो सकती है।

Xiaomi Mix Flip Launch Date

दरअसल Xiaomi के सीईओ ली जून ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि Xiaomi Mix Flip इस महीने ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इसकी सटीक लांच डेट की जानकारी नहीं आ पाई है। पर माना जा रहा है कि इस मोबाईल को इसी महीने यानि सितंबर के अंत में लांच किया जाएगा। यानि इस लांच के लिए हमें बस कुछ ही दिनों का इंतज़ार करना होगा। 

Frequently Asked Questions Related to Xiaomi Mix Flip

Xiaomi Mix Flip की कीमत भारत में क्या हो सकती है?

भारत में Xiaomi Mix Flip की कीमत ₹1,00,000 के आस-पास हो सकती है। 

Xiaomi Mix Flip का ग्लोबल लॉन्च कब होगा?

Xiaomi Mix Flip को इसी महीने यानि सितंबर के अंत में लांच किया जा सकता है। 

Xiaomi Mix Flip में कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है?

Xiaomi Mix Flip Android 14 आधारित HyperOS 1.0 पर काम करता है।

Conclusion

Xiaomi Mix Flip एक बेहद दमदार और प्रीमियम फ्लिप स्मार्टफोन है, जो एडवांस्ड फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ आता है। कुछ ही दिनों के भीतर यह फ़ोन ग्लोबली लांच हो जाएगा। ऐसे में Mix Flip अगर भारत में लांच हो जाता है तो यह फ्लिप फोन सेगमेंट में एक कड़ी टक्कर देने वाला डिवाइस साबित हो सकता है।

Leave a Comment