Infinix Hot 50i: धमाकेदार फीचर्स के साथ ग्लोबल लॉन्च! 5000mAh बैटरी और 48MP कैमरा जैसे तगड़े फीचर्स!

By Aadil Zaman

Published On:

Follow Us
Infinix Hot 50i

जानी मानी स्मार्टफोन कंपनी Infinix अपनी हॉट सीरीज़ के लिए काफी पॉपुलर है। ऐसे में इस सीरीज़ में एक नया फ़ोन जोड़ते हुए कंपनी ने Infinix Hot 50i को ग्लोबल मार्किट में लांच कर दिया है जिसमें ढ़ेर सारे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। 

दरअसल इस फ़ोन को खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो इसे बजट सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बनाते हैं। तो अगर आप भी नए ज़माने के इस स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यानपूर्वक पढ़िए। 

Infinix Hot 50i Specification

Infinix Hot 50i कई सारे शानदार फीचर्स का एक कॉम्बो फ़ोन है। इसमें 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जो गेमिंग के लिए काफी बढ़िया ऑप्शन है। MediaTek Helio G81 प्रोसेसर पर चलने वाला यह फ़ोन तेज और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। इससे आप खुद ही फ़ोन के अन्य फीचर्स का अंदाज़ा लगा सकते हैं। 

Infinix Hot 50i Display

Infinix Hot 50i में यूज़र्स को 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान आपको इसमें स्मूथ ट्रांजिशन मिलेंगे। इसके अलावा यह डिस्प्ले में डायनामिक बार फीचर भी दिया गया है जिससे यूज़र्स जरूरी नोटिफिकेशन्स को आसानी से देख सकते हैं। 

Infinix Hot 50i Processor

प्रोसेसर की बात करें तो Infinix Hot 50i में MediaTek Helio G81 दिया गया है जो फ़ोन की परफॉरमेंस को फ़ास्ट और स्मूथ बनाता है। यह प्रोसेसर सामान्य उपयोग और हैवी ऐप्स को आराम से हैंडल कर सकता है। यानिकि यूज़र्स बिना किसी लैग के इस फ़ोन को इस्तेमाल कर सकते हैं।

Infinix Hot 50i Storage and Ram

जब आप Infinix Hot 50i को खरीद रहे होंगे तो इसमें आपको रैम और स्टोरेज भी मिलेंगे। इस फ़ोन में आपको 4GB और 8GB रैम के ऑप्शन मिल सकते हैं। वहीं स्टोरेज की बात करें तो इसमें आपको 256GB की स्टोरेज मिलने वाली है। आप अपनी सुविधा के अनुसार इस रैम और स्टोरेज के ऑप्शन को चुन सकते हैं। 

Infinix Hot 50i Camera

हाई क्वालिटी फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस दिया गया है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी उपलब्ध है। इसका मतलब ये है कि लाइट कंडीशन कैसी भी हो, इस कैमरा के साथ आप बेहतरीन तस्वीरें ले पाएंगे। हालांकि इसके फ्रंट कैमरा के बारे में अभी कोई ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। 

Infinix Hot 50i Battery

मज़ेदार फीचर्स के साथ हर यूज़र चाहेगा कि Infinix Hot 50i लंबे समय तक चले। इसीलिए कंपनी ने इस फ़ोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी जिसकी वजह से यह फ़ोन एक दिन चलने में काफी है। आपको फ़ोन बार बार चार्ज करने की चिंता नहीं करने पड़ेगी। अगर जरूरत पड़ भी जाती है तो इसमें दिए गए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आप चुटकियों में इस फ़ोन को फुल चार्ज कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : सैमसंग फोल्ड की छुट्टी करने आया शाओमी का नया फ़ोन! कीमत होगी सिर्फ इतनी!

Infinix Hot 50i Others Features

मुख्य फीचर्स के अलावा इस फ़ोन में और भी कई फीचर दिए हैं। फ़ोन में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम वाले डुअल स्पीकर हैं जो शानदार ऑडियो क्वालिटी के साथ आते हैं। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए गए हैं। 

Infinix Hot 50i Launch In India

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Infinix Hot 50i को ग्लोबल मार्किट में उतार दिया गया है और इसे सबसे पहले घाना में लांच किया गया है। हालांकि कंपनी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है कि इसे भारत में कब लांच किया जाएगा। लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि जल्द ही इस डिवाइस को भारत में भी लांच किया जा सकता है। 

Infinix Hot 50i Price In India

देखिए यह स्मार्टफोन फ़िलहाल केवल ग्लोबल मार्किट में ही लांच हुआ है। इसकी आधिकारिक कीमत के बारे में ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इस फ़ोन के फीचर्स को मद्देनज़र रखते हुए अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि यह फ़ोन बजट सेगमेंट के अंदर हो सकता है और इसकी कीमत ₹10,000 के आसपास हो सकती है।

Infinix Hot 50i से जुड़े कुछ जबाब (FAQ)

Infinix Hot 50i की कीमत क्या होगी?

Infinix Hot 50i की कीमत ₹10,000 के आसपास हो सकती है। 

क्या Infinix Hot 50i भारत में लॉन्च होगा?

भारत में Infinix Hot 50i को जल्द ही लांच किया जा सकता है। 

Infinix Hot 50i का कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या है?

Infinix Hot 50i में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस है।

Leave a Comment